राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) – 2026 के नोटिफिकेशन का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे है उन सभी को बता दे कि अब उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने समान पात्रता परीक्षा (CET) – 2026 की तैयारियाँ आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी हैं। यदि आप राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस बार बोर्ड ने परीक्षा के नियमों और पैटर्न में कई बड़े बदलाव किए हैं, जिसकी जानकारी आपको इस आर्टिकल में दी जा रही है ।

Rajasthan CET 2026 Exam Schedule
राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) – 2026 के एग्जाम कब होंगे ये सभी जानना चाहते है । बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, स्नातक (Graduate) और सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षाएं अलग-अलग महीनों में आयोजित की जाएंगी:
- CET स्नातक स्तर (Graduate Level): परीक्षा नवंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है।
- CET सीनियर सेकेंडरी स्तर (12th Level): परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है।
आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?
बोर्ड के लेटेस्ट अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CET स्नातक स्तर के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जून 2026 में शुरू होगी। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए करीब एक महीने का समय दिया जाएगा वहीं CET सीनियर सेकेंडरी स्तर के लिए आवेदन जुलाई 2026 में शुरू हो सकते हैं। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी आपको सूचना दे दी जाएगी ।
परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव: नेगेटिव मार्किंग होगी
पिछली CET में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं था लेकिन इस बार बोर्ड ने परीक्षा के स्तर को अधिक कम्पटीशन बनाने के लिए नेगेटिव मार्किंग लागू करने का निर्णय लिया है। हर गलत उत्तर पर एक-तिहाई (1/3) अंक काटे जाएंगे।
Rajasthan CET 2026 Validity & Qualifying Marks
अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी अच्छी खबर यह है कि अब CET सर्टिफिकेट की वैधता बढ़ा दी गई है। पहले यह सर्टिफिकेट सिर्फ 1 साल के लिए मान्य था, जिसे अब बढ़ाकर 3 साल कर दिया गया है। इससे 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। परीक्षा पास करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी (यानी उन्हें 35% अंक लाने होंगे)।
जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा आपको सूचना दे दी जाएगी आप हमारे टेलीग्राम और व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन कर ले वहां सूचना सबसे पहले दी जाएगी ।