राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार जल्द ही लगभग 25,000 सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। जैसे ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा आपको सूचना दे दी जाएगी , आप हमारे टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप को अवश्य ज्वाइन करें ।

क्या है नई भर्ती प्रक्रिया?
इस बार की भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब उम्मीदवारों को सीधे स्थायी (permanent) नौकरी नहीं मिलेगी। नई गाइडलाइन्स के अनुसार:
- संविदा पर शुरुआत: चयनित उम्मीदवारों को सबसे पहले 5 साल की अवधि के लिए संविदा (contract) पर कार्य करना होगा ।
- नियमितीकरण का आधार: इन 5 वर्षों के दौरान उम्मीदवार के प्रदर्शन, अनुशासन और जिम्मेदारियों के निर्वहन का मूल्यांकन किया जाएगा ।
- स्थायी नौकरी: संतोषजनक प्रदर्शन और अनुशासन की समीक्षा के बाद ही उन्हें नियमित किया जाएगा ।
भर्ती के पीछे की चुनौतियां
पिछले कुछ वर्षों में सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया कई विवादों और कानूनी अड़चनों का सामना करती रही है। पूर्व में दो बार भर्ती प्रक्रिया को रद्द करना पड़ा था। इसके प्रमुख कारणों में अनुभव प्रमाण-पत्रों को लेकर विवाद और फर्जी दस्तावेजों की शिकायतें शामिल थीं ।
इसके अलावा, पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा निकाली गई 13,184 पदों की भर्ती को अप्रैल 2023 में वापस ले लिया गया था, और बाद में बीजेपी सरकार के कार्यकाल में अगस्त 2024 में 23,820 पदों की भर्ती प्रक्रिया को भी निरस्त करना पड़ा था ।
Rajasthan Safai Karmchari Bharti ये रह सकती है योग्यता
Rajasthan Safai Karmchari Bharti में आवेदन करने के लिए संभावित शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण रह सकती है । इसके अलावा आवेदकों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होने की संभावना है। सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC आदि) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी आपको नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी ।
भर्ती की तैयारी और आरक्षण नीति
स्वयत्त शासन विभाग ने अब इस भर्ती के लिए नया मॉडल तैयार किया है, जिसके तहत ‘राजस्थान संविदा भर्ती नियम-2022’ का पालन किया जाएगा । विभाग के सचिव रवि जैन ने स्पष्ट किया है कि:
- संविदा कर्मचारियों को सरकार द्वारा निर्धारित फिक्स्ड वेतनमान दिया जाएगा ।
- इस भर्ती प्रक्रिया में किसी विशेष समाज को प्राथमिकता देने का कोई प्रावधान नहीं है ।
- नियुक्तियां सामान्य आरक्षण व्यवस्था के तहत की जाएंगी, जिसमें SC, ST, OBC और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा ।
फिलहाल, विभागीय अधिकारी भर्ती की गाइडलाइन्स को अंतिम रूप दे रहे हैं और कर्मचारी संगठनों व नगरीय निकायों से सुझाव लिए जा रहे हैं। भर्ती को सरकार के सालाना कैलेंडर में शामिल कर लिया गया है, इसलिए जल्द ही इसका आधिकारिक विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है ।
Rajasthan Safai Karmchari Bharti का अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा आपको सूचना दे दी जाएगी ।