Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 : राजस्थान वनपाल परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी जारी , यहां से देखें आपका एग्जाम कहां होगा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। राजस्थान वनपाल परीक्षा 28 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जो शामिल होने वाले है वे सभी बेसब्री से Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान वनपाल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 24 जून को जारी होंगे । जैसे ही जारी होंगे आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे 

Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 Overview

OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Post NameForest Guard
Total Posts269
Exam Date28 June 2026
Admit Card Release Date24 June 2026
Exam City Release Date22 June 2026
Admit CardTo Be Released Soon
Exam City SlipAvailable
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 Latest News

राजस्थान वनपाल भर्ती का आयोजन 269 पदों के लिए किया जा रहा है इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 213 पद एवं अनुसूचित क्षेत्र के 46 पद रखे गए हैं । राजस्थान वनपाल भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 जनवरी से लेकर 11 फरवरी 2026 तक किए गए थे उनके किए राजस्थान वनपाल परीक्षा का आयोजन एक शिफ्ट में 28 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा , जिसके लिए राजस्थान भर में 38 जगह पर सेंटर रखे गए है उसकी भी लिस्ट जारी हो गई है । 

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र वाले जिले की सूचना 22 जून 2026 से अपनी SSO ID के माध्यम से देख सकेंगे। प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र 24 जून 2026 से बोर्ड की वेबसाइट https://recruitment.rajasthan.gov.in या अपनी SSO ID से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

परीक्षा केंद्र पर समय का ध्यान रखें

अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने के 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें ताकि तलाशी (frisking) की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके । परीक्षा शुरू होने के 1 घंटा पहले केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Exam के दिन ये सामग्री साथ लेकर जाए

  • परीक्षा केंद्र पर प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है।
  • अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए एक मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र (आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान-पत्र) साथ लाएं।
  • उपस्थिति पत्रक के लिए 2.5cm × 2.5cm आकार का नवीनतम रंगीन फोटो और नीले रंग का पारदर्शी बॉल पैन साथ लाएं।

ड्रेस कोड का पालन करें

  • अनुमति है: पुरुष अभ्यर्थी पूरी/आधी आस्तीन की शर्ट/टी-शर्ट, कुर्ता पायजामा और पैंट पहन सकते हैं। महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, साड़ी, आधी/पूरी आस्तीन का कुर्ता या शर्ट पहन सकती हैं।
  • अनुमति नहीं है: जीन्स, कोट (बिना मेटल बटन वाले स्वेटर को छोड़कर), घड़ी, धूप का चश्मा, बेल्ट, हैंडबैग, हेयर पिन, ताबीज, कैप/हैट और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (मोबाइल, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर) ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है।

Leave a Comment