Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 : इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026 का 10वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। भारतीय नौसेना ने अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर (अपरेंटिस) 01/2027 और 02/2027 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026 में आवेदन 5 जून से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जून 2026 रखी गई है। इस भर्ती से रिलेटेड संपूर्ण जानकारी आपको इस पोस्ट में मिल जाएगी , आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अवश्य देखें जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Overview

Organization NameIndian Navy – Directorate of Manpower Planning & Recruitment, Naval Headquarters, New Delhi
Post NameAgniveer (Apprentice)
Advertisement NoAgniveer (Apprentice) – 01/2027 and 02/2027 Batch
Total VacancyTo be decided based on service requirement
Job LocationAll India
Apply ModeOnline
Online Form Filling Date5 June to 29 June 2026
Duration of Service4 Years under the Agnipath Scheme (Navy Act 1957)
Official Websitejoinindianarmy.nic.in

Indian Navy Agniveer Apprentice Vacancy 2026

भारतीय नौसेना ने प्रथम और द्वितीय वर्ष 2027 के बैचों के तहत अग्निवीर (Apprentice) भर्ती 2026 के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की है। मैट्रिक उत्तीर्ण और एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा पूरा कर चुके अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर भारतीय नौसेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

EventDate
Notification Release Date2 June 2026
Application Start Date05 June 2026
Last Date to Apply29 June 2026
Correction Window09 July 2026
Stage-I INETAugust 2026
Stage-I ResultEnd August 2026 / Early September 2026
Shortlisting & Call Letters for 01/2027 BatchSeptember 2026
Stage-II for 01/2027 BatchOctober 2026
Induction at Chilka for 01/2027 BatchDecember 2026
Shortlisting & Call Letters for 02/2027 BatchFebruary 2027
Stage-II for 02/2027 BatchMarch 2027
Induction at Chilka for 02/2027 BatchMay 2027

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को ₹550 का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान आपको ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आप नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI आदि के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

CategoryApplication Fee
All Candidates (Stage I – INET)₹550/- + 18% GST (Total as applicable); payable online only
Stage II ProcessNo separate fee for Stage II
Payment ModeOnline only – Net Banking / Visa / Master / RuPay Credit Card / Debit Card / UPI
Sponsor Candidates & NCC ‘C’ Certificate HoldersExempted from Stage I – INET; directly issued call-up for Stage II based on eligibility

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

  • अग्निवीर (अपरेंटिस) 01/2027 बैच: उम्मीदवार का जन्म 01 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।
  • अग्निवीर (अपरेंटिस) 02/2027 बैच: उम्मीदवार का जन्म 01 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।
  • INET 2/2026 के लिए – वे उम्मीदवार जिनका जन्म 01 दिसंबर 2004 और 31 अक्टूबर 2009 के बीच हुआ हो।

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification

  • ​उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10th) परीक्षा पास होनी चाहिए। मैट्रिक परीक्षा में कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक होने अनिवार्य हैं।
  • ​इसके अलावा उम्मीदवारों को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से तीन साल का डिप्लोमा कोर्स पूरा किया होना चाहिए और इस डिप्लोमा पाठ्यक्रम में कुल मिलाकर न्यूनतम 60% अंक होने चाहिए। (Engineering or Electrical as applicable)

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026 में आपका चयन निम्न चरणों में किया जाएगा –

  • Stage-I (Indian Navy Entrance Test – INET)
  • Stage-II (PFT, Written Examination and Recruitment Medical)
  • Provisional Select List

Stage-I (Indian Navy Entrance Test – INET)

  • यह एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षा होगी।
  • परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय (Objective Type) प्रश्न होंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा।
  • प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा।
  • परीक्षा की अवधि एक घंटा होगी।
  • प्रश्न पत्र के चार भाग होंगे: इंग्लिश एंड जनरल अवेयरनेस, साइंस, मैथमेटिक्स और डिप्लोमा (ट्रेड विशिष्ट)।
  • सभी अनुभागों में और कुल मिलाकर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है; गलत उत्तरों के लिए 0.25 अंकों की नकारात्मक अंकन (Negative Marking) होगी।

Stage-II (PFT, Written Examination and Recruitment Medical)

  • Stage-I के परिणामों के आधार पर, उम्मीदवारों को Stage-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • Physical Fitness Test (PFT): इसमें 1.6 किमी की दौड़, 20 उठक-बैठक (squats) और 15 पुश-अप्स शामिल हैं। PFT में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
Gender1.6 Km RunSquats (Uthak Baithak)Push-upsBent Knee Sit-ups
Male06 min 30 sec201515
  • Written Examination: यह केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी जो PFT उत्तीर्ण करेंगे। इसमें भी Stage-I के समान 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • Recruitment Medical Examination: PFT और लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों की मेडिकल जांच होगी। चिकित्सा रूप से अनुपयुक्त पाए जाने वाले उम्मीदवार निर्धारित सैन्य अस्पताल में 05 दिनों के भीतर समीक्षा (Appeal) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • Merit List राज्यवार प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • चयनित उम्मीदवारों को INS चिल्का में पूर्व-नामांकन चिकित्सा औपचारिकताओं (Pre-Enrolment Medical) से गुजरना होगा।

How to Apply Online Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026

यदि आप इंडियन नेवी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करना चाहते है तो आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

  1. सबसे पहले आपको इंडियन नेवी अग्निवीर की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाना है।
  2. इसके बाद आपको AVR (Apprentice) → INET 2/26 के लिंक पर क्लिक करना है।
  3. अब आपको Apply Now के लिंक पर क्लिक करना है। और आवेदन प्रक्रिया को संपन्न करना है।
  4. इसके बाद आपसे आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरना है।
  5. इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  6. अब आपको आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना है।
  7. अंत में आपको आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है तथा इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
????️
Photo / Sign / PDF साइज कम करें
फॉर्म भरते समय फाइल अपलोड में दिक्कत हो रही है? हमारे फ्री टूल्स से साइज तुरंत ठीक करें।
Open Free Tools ➜

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Online Application Form Start Date5 June 2026
Online Application Form Last Date29 June 2026
Indian Army Agniveer Recruitment 2026Activated On 5 June 2026
Official NotificationDownload Here
Official Websitejoinindianarmy.nic.in

Leave a Comment