Rajasthan ITI Admission 2026 : राजस्थान आईटीआई एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां से देखें संपूर्ण जानकारी

राजस्थान में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आ गया है । आधिकारिक नोटिफिकेशन से स्पष्ट है, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में कौशल हासिल कर अपना करियर बनाना चाहते हैं। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 29 जून 2026 से हो रही है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते है वे नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Rajasthan ITI Admission 2026 Latest Udpate

राज्य के सभी सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हो गया है और आवेदन 29 जून से 16 जुलाई तक किए जा सकते है। राजकीय/प्राइवेट औधोगिकप्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन, आवेदन पत्र एवं विकल्प पत्र राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल sso.rajasthan.gov.in अथवा E-mitra Kiosk के माध्यम से ऑनलाइन ही भरे जायेंगे। आईटीआई का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह युवाओं को फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, वेल्डर और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे रोजगारपरक व्यवसायों में प्रशिक्षण प्रदान करता है। यदि आप भी ITI के लिए योग्य है और आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अवश्य देखें जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

EventsDates
प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभ/अंतिम तिथि29.06.2026 से 16.07.2026
अस्थाई योग्यता सूची (Provisional Merit List) जारी करने की तिथि17.07.2026
संस्थान प्रबंधन समिति (आई.एम.सी.) सीटों पर संबंधित संस्थानों में संस्थान स्तर पर प्रवेश की तिथि20.07.2026
संस्थानों द्वारा आई.एम.सी. सीटों पर हुए प्रवेशितों की सूचना, ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि21.07.2026
केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश हेतु प्रथम सीट-आवंटन की तिथि24.07.2026
प्रथम सीट आवंटन पश्चात नियमानुसार प्रशिक्षण शुल्क एवं मूल दस्तावेज के साथ संस्थान में रिपोर्ट करने की तिथि27.07.2026 से 30.07.2026
प्रथम सीट आवंटन पश्चात आवंटित सीटों पर हुए प्रवेशितों के संस्थानों में रिपोर्ट करने की सूचना को संस्थानों द्वारा ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि31.07.2026 तक
प्रथम सीट आवंटन पश्चात संस्थानों में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थियों द्वारा Upward Movement हेतु ऑनलाइन पोर्टल पर सहमति के आवेदन की अंतिम तिथि27.07.2026 से 31.07.2026
केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश द्वितीय सीट-आवंटन (For choice exhausted candidates and upward movement) की तिथि03.08.2026
द्वितीय सीट आवंटन पश्चात नियमानुसार प्रशिक्षण शुल्क एवं मूल दस्तावेज के साथ संस्थान में रिपोर्ट करने की तिथि (नोट: Upward Movement हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सीट आवंटन होने पर प्रथम आवंटित संस्थान में जमा कराये गये शुल्क की रसीद की प्रति प्रस्तुत करनी होगी।)03.08.2026 से 05.08.2026
द्वितीय सीट आवंटन पश्चात आवंटित सीटों पर हुए प्रवेशितों के संस्थानों में रिपोर्ट करने की सूचना को संस्थानों द्वारा ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि06.08.2026 तक
इंटरनल स्लाइडिंग08.08.2026
नियमित कक्षाएं प्रारंभ होने की तिथि10.08.2026

Rajasthan ITI Admission 2026 Application Fee

राजस्थान ITI 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- (non refundable) सामान्य अभ्यर्थी के लिए तथा ₹175/- (non refundable) अनुसुचित जाति, अनुसचित जनजाति अभ्यार्थी के लिए रखा गया है , शुल्क जमा करवा कर अभियर्थी द्वारा स्वयं या E-mitra Kiosk द्वारा किया जा सकता है ।

Rajasthan ITI Admission 2026 Age Limit Details

राजस्थान आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 सितंबर 2026 को 14 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

Rajasthan ITI Admission 2026 Education Qualification

राजस्थान ITI Admission 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देखें जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

Rajasthan ITI Admission 2026 Required Documents

  • पासपोर्ट साईज फोटो
  • सादा कागज पर सामान्य हस्ताक्षर
  • आठवीं/दसवीं की अंकतालिका
  • मूल निवास सम्बन्धित दस्तावेज (यदि आठवीं/दसवीं राजस्थान के बाहर से की गई हो)
  • आरक्षण श्रेणी से सम्बन्धित प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड की प्रति

Rajasthan ITI Admission 2026 Required Documents Formats And Size Related Information

  • Photograph –आवेदक अपनी पासपोर्ट साईज नवीनतम रंगीन फोटो तथा हस्ताक्षर को .jpg, .gif, .png फाईल फॉर्मेट तथा अधिकतम 50 KB साईज तक स्कैन कर अपलोड करे।
  • Signature – आवेदक अपनी पासपोर्ट साईज नवीनतम रंगीन फोटो तथा हस्ताक्षर को .jpg, .gif, .png फाईल फॉर्मेट तथा अधिकतम 50 KB साईज तक स्कैन कर अपलोड करे।
  • Category A/B/C/D/E or Domicile हेतु आवश्यक दस्तावेज .jpg, .gif, .png, .pdf फाईल फार्मेट में अधिकतम 150 KB साईज तक स्कैन कर अपलोड करे।
  • Category B (Ex-Serviceman) के लिये पीपीओ, डिस्चार्ज डायरी, इत्यादि अन्य 3-4 कागज एक साथ एक फाईल में पी.डी.एफ. फार्मेट में अधिकतम 150KB तक अपलोड करें।
  • सैकण्डरी परीक्षा की अंक तालिका को अपलोड करें। यदि पूरक परीक्षा उत्तीर्ण /अंक सुधार में एक से अधिक अंक तालिकाएं हो तो सभी को अपलोड करें।

How to Apply Online Rajasthan ITI Admission 2026

यदि आप भी राजस्थान आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

  1. सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in पोर्टल पर या नजदीकी ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से अपना पंजीकरण करें। पंजीकरण के समय अपना सही मोबाइल नंबर ही दर्ज करें, क्योंकि प्रवेश संबंधी सभी जानकारी उसी पर SMS के माध्यम से भेजी जाएगी।
  2. DTE (Directorate of Technical Education) के एप्लिकेशन आइकन पर क्लिक करके Apply Online पर क्लिक करें ।
  3. अपनी 8वीं या 10वीं की अंकतालिका के अनुसार विवरण भरें। गणित/विज्ञान के अंक न होने पर उन खानों को खाली छोड़ दें।
  4. अपना नाम, माता-पिता का नाम और जन्मतिथि 8वीं/10वीं की अंकतालिका के अनुसार सावधानीपूर्वक भरें। अन्य विवरण जैसे धर्म, वैवाहिक स्थिति और श्रेणी (SC/ST/OBC/EWS/PH आदि) को ड्रॉपडाउन मेनू से चुनें।
  5. अपने निवास का पूरा पता, तहसील, जिला, राज्य और पिन कोड दर्ज करें।
  6. आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. अपनी पसंद के संस्थान (Institute) और ट्रेड (Trade) का चयन करें। आप अपनी प्राथमिकता के अनुसार एक से अधिक विकल्प भर सकते हैं। ‘एड मोर’ बटन का उपयोग करके आप और भी विकल्प जोड़ सकते हैं और प्राथमिकता क्रम को ऊपर-नीचे कर सकते हैं।
  8. फॉर्म सबमिट करने से पहले ‘प्रिव्यू’ (Preview) टैब में सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद उसमें कोई बदलाव संभव नहीं होगा। सबमिट करने से पहले अंडरटेकिंग चेकबॉक्स को टिक करें।
  9. फॉर्म सबमिट करने के बाद निर्धारित प्रवेश शुल्क का भुगतान ई-मित्र या ऑनलाइन माध्यम से करें। शुल्क जमा करने के बाद ही आपका आवेदन प्रक्रिया में शामिल माना जाएगा।
  10. भुगतान के उपरांत आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें। प्रवेश के समय आपको इसकी हार्ड कॉपी संबंधित संस्थान में जमा करानी होगी।

Rajasthan ITI Admission 2026 Important Links

Rajasthan ITI Admission 2026 Application Start29 June 2026
Rajasthan ITI Admission 2026 Application Last Date16 July 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official Websitekdhte.rajasthan.gov.in

Leave a Comment