Rajasthan School Summer Holidays 2026 : राजस्थान में बच्चों के लिए अच्छी ख़बर, गर्मी की छुट्टियां बढ़ाई गई

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। भीषण गर्मी और शिक्षक संगठन की मांगों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने ग्रीष्मावकाश (Summer Vacation) के बाद शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र की तारीख में बदलाव कर दिया है। तो आइए जानते है कि इस साल राजस्थान के स्कूलों में कितने दिन की गर्मियों की छुट्टियां पड़ेगी ।

Rajasthan School Summer Holidays 2026

हाल ही में शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-2027 के लिए शिविरा पंचांग जारी किया है । सबसे बड़ी अपडेट यह है कि इस बार ग्रीष्मावकाश यानी गर्मियों की छुट्टियां 17 मई 2026 से शुरू होकर 20 जून 2026 तक ही रहेंगी । यानी, जहां पहले 40 से 45 दिनों तक (30 जून तक) की लंबी छुट्टियां मिलती थीं, वहीं अब बच्चों को चिलचिलाती गर्मी में महज 35 दिन ही घर पर एंजॉय करने को मिलेंगे ये पहले डिसाइड किया गया था लेकिन अब स्कूल 29 जून से खुलेंगे ।

Garmi Ki Chutti Kab Hogi 2026 Rajasthan

गर्मी आते ही कही न कही बच्चों को एक चीज का इंतजार जरूर रहता है वो है गर्मी के स्कूल वेकेशन , तो अभी की भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों में 35 दिनों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई थी जो बहुत कम थी । 22 मई 2026 को माननीय शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (राजस्थान सरकार) के कार्यालय में ‘अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM), विद्यालय शिक्षा राजस्थान’ के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की विभिन्न तात्कालिक समस्याओं का समाधान खोजना था। पहले ग्रीष्मावकाश के बाद नया सत्र 21 जून से शुरू होना तय था। लेकिन अब इसमें बदलाव करके इसे 29 जून 2026 से प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा आपको बता दूं कि राजस्थान के कॉलेजों में भी गर्मी के अवकाश घोषित हो चुके है । आप यहां से देखे राजस्थान की कॉलेजों में गर्मी के अवकाश कब तक होंगे ? Click Here

अब 21 जून की जगह 29 जून से खुलेगा नया सत्र

भीषण गर्मी को देखते हुए राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग और शिक्षक संगठन की बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब ग्रीष्मावकाश (Summer Vacation) के बाद स्कूल अपने पुराने समय पर नहीं खुलेंगे। नया शैक्षणिक सत्र अब 21 जून के स्थान पर 29 जून 2026 से शुरू होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के ‘शिविरा पंचांग’ में जरूरी संशोधन के निर्देश दे दिए गए हैं।

यहां से डाउनलोड करें राजस्थान में गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का नोटिस – Click Here

Leave a Comment