RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण भर्ती का 1650 पदों पर बिना परीक्षा नोटिफिकेशन जारी


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण भर्ती का 1650 पदों पर बिना परीक्षा नोटिफिकेशन जारी हो गया है । इस भर्ती के तहत राजस्थान के विभिन्न जिलों में पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती हेतु ऑफलाइन आवेदन मांगे गए है । आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके आवेदन कर सकते है । आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी ।

RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026

RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026 Latest News

राजस्थान पैनल लॉयर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून, 2026 (सायं 5:00 बजे तक) है। इच्छुक अधिवक्ता को अपना आवेदन-पत्र संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या तालुका विधिक सेवा समिति के कार्यालय में व्यक्तिशः अथवा डाक के माध्यम से जमा करना होगा। जिसकी विस्तृत जानकारी आपको इस आर्टिकल में दी जा रही है उसको फॉलो करके आवेदन कर सकते है ।

RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026 Vacancy Details

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA), जयपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) एवं तालुका विधिक सेवा समितियों के लिए Panel Lawyer Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन 1650 पदों के लिए विभिन्न जिलों हेतु जारी हुआ है। विभिन्न जिलों में पदों का विवरण इस प्रकार है –

जिलाकुल पैनल अधिवक्ता (जिला मुख्यालय + तालुका)
अजमेर39
अलवर52
बालोतरा36
बांसवाड़ा21
बारां48
बाड़मेर25
ब्यावर24
भरतपुर54
भीलवाड़ा38
बीकानेर59
बूंदी26
चित्तौड़गढ़51
चूरू46
दौसा37
डीडवाना30
डीग26
धौलपुर31
डूंगरपुर27
गंगानगर62
हनुमानगढ़51
जयपुर जिला43
जयपुर मेट्रो-I45
जयपुर मेट्रो-II49
जैसलमेर16
जालौर33
झालावाड़78
झुंझुनू34
जोधपुर जिला23
जोधपुर मेट्रो50
करौली45
खैरथल23
कोटा35
कोटपूतली26
मेड़ता44
फलोदी11
पाली49
प्रतापगढ़25
राजसमंद39
सलूंबर7
सवाई माधोपुर33
सीकर40
सिरोही46
टोंक35
उदयपुर38
कुल योग1650

RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026 Application Fees

राजस्थान पैनल लॉयर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है । आप किसी भी वर्ग से बिलॉन्ग करते हो यदि आप इस भर्ती के लिए योग्य है तो निःशुल्क आवेदन कर सकते है ।

  • General / OBC / EWS – ₹0
  • SC / ST / Women – ₹0

RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026 Eligibility

  • आवेदक का बार काउंसिल से पंजीकृत होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के पास विधि व्यवसायी के रूप में न्यूनतम लगातार 3 वर्षों का नियमित वकालत का अनुभव होना आवश्यक है।

RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026 Educational Qualification

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Law Degree (LLB) होना आवश्यक है। साथ ही आवेदक का Bar Council से पंजीकृत होना आवश्यक है । आवेदक का अधिवक्ता अधिनियम, 1961 (1961 का 25) की धारा 2 के खंड ‘झ’ में परिभाषित विधि व्यवसायी (Lawyer/Advocate) होना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है।

RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026 Required Documents

  • ​बार काउंसिल द्वारा जारी सनद (Enrollment Certificate) की एक प्रति।
  • ​अनुभव प्रमाण-पत्र।
  • ​ऐसे पाँच मामलों के निर्णयों/अंतिम आदेशों की सत्यापित प्रतिलिपियां, जिनमें आवेदक ने व्यक्तिगत रूप से बहस की हो और वे मामले गुण-दोष के आधार पर निर्णित हुए हों।
  • ​जन्म तिथि का प्रमाण।
  • ​यदि आप आरक्षित श्रेणी (SC, ST, OBC, SBC, या दिव्यांग) के तहत आवेदन कर रहे हैं, तो संबंधित सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र।

How To Apply RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026

यदि आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है तो आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आवेदन कर सकते है । आपको जानकारी के लिए बता दूं कि इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।

  1. आपको आधिकारिक विज्ञप्ति में दिए गए Application Form को भरना होगा।
  2. आपको आवेदन-पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की हार्ड कॉपी तैयार करनी होगी।
  3. आपको अपना पूर्ण आवेदन-पत्र संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) या तालुका विधिक सेवा समिति (TLSA) के कार्यालय में या तो स्वयं जाकर जमा करना होगा या फिर डाक के माध्यम से भेजना होगा।

RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026 Important Links

सभी आवेदन 15 जून, 2026 को सायं 5:00 बजे तक संबंधित कार्यालय में पहुँच जाने चाहिए। इस निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

RSLSA Panel Lawyer Bharti 2026 Official NotificationClick Here
RSLSA Panel Lawyer Vacancy 2026 Application FormClick Here
Official Websiterajasthan.nalsa.gov.in

4 thoughts on “RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण भर्ती का 1650 पदों पर बिना परीक्षा नोटिफिकेशन जारी”

Leave a Comment